Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Jul, 2026 06:30 PM

श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान बुधवार को एक ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) की गिरफ्तारी के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।
जम्मू (तनवीर सिंह): श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान बुधवार को एक ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) की गिरफ्तारी के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने जम्मू शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। संवेदनशील इलाकों के साथ-साथ प्रमुख बाजारों और होटलों में सघन जांच अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
श्री अमरनाथ यात्रा के बीच सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं। बुधवार को एक ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) की गिरफ्तारी के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को जम्मू शहर के हार्ट ऑफ द सिटी, रघुनाथ बाजार, गुमट बाजार तथा आसपास के क्षेत्रों में स्थित होटलों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने होटल रजिस्टर, ठहरे हुए मेहमानों के पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here