Ramban में चलती एम्बुलेंस बनी आग का गोला, पुलिस ने शुरू की जांच

Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Jun, 2026 04:37 PM

a moving ambulance caught fire in ramban

पुलिस ने आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

गूल ( बिलाल बानी ) :   गुरुवार सुबह करीब 3 बजे रामबन जिले में संगलदान के पास एक 108 एम्बुलेंस (JK02DW-2658) आग लगने से पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। पुलिस के मुताबिक, एम्बुलेंस जम्मू में रिपेयर के बाद गूल लौट रही थी, तभी रामबन-गूल रोड पर उसमें अचानक आग लग गई। फायर और इमरजेंसी सर्विसेज, संगलदान पुलिस और सिविल क्वार्ट टीम के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है। पुलिस ने आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!