Jammu में फिर गोलीकांड, रेशमघर कॉलोनी में युवक की हत्या से हड़कंप

Edited By Neetu Bala, Updated: 17 Sep, 2026 03:47 PM

killing of a youth in reshamghar colony sparks panic

रेशमघर कॉलोनी में शिव मंदिर के पास 38 वर्षीय युवक दीपक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  जम्मू में एक बार फिर गोलीकांड की घटना सामने आई है। रेशमघर कॉलोनी में शिव मंदिर के पास 38 वर्षीय युवक दीपक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दीपक शर्मा अपने परिवार के साथ रेशमघर कॉलोनी में रहता था। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान एक युवक उससे मिलने के लिए उसके घर आया था। कुछ देर बाद दीपक शर्मा को गोली लगने की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दीपक को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज (GMC) बक्शी नगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

दीपक शर्मा की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। वहीं, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दीपक शर्मा से मिलने उसके घर कौन आया था और गोली चलाने के पीछे क्या वजह थी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि संदिग्ध की पहचान की जा सके और घटना की पूरी कड़ी सामने आ सके।

PunjabKesari

वहीं, जम्मू वेस्ट के विधायक अरविंद गुप्ता भी दीपक शर्मा के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!