Edited By Neetu Bala, Updated: 03 Sep, 2026 02:21 PM

दीवार के एक हिस्से में दरारें आने और जमीन खिसकने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में अभी बारिशों का सिलसिला थमा नहीं है पहाड़ों पर हो रही है लगातार बारिश और वहीं अगर हम बात करें जिला जम्मू के भगवती नगर पुल की अप्रोच रोड के किनारे बनी प्रोटेक्शन वॉल के धंसने से सड़क की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दीवार के एक हिस्से में दरारें आने और जमीन खिसकने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश और तवी नदी के बढ़े जलस्तर के कारण अप्रोच रोड के किनारे की मिट्टी कमजोर हुई है, जिसके चलते प्रोटेक्शन वॉल पर दबाव बढ़ रहा है। यदि समय रहते इसकी मुरम्मत और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो सड़क का हिस्सा भी प्रभावित हो सकता है। भगवती नगर पुल पहले भी भारी बारिश और बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसके बाद इसकी बहाली का कार्य किया गया था।
लोगों ने संबंधित विभाग से मौके का तत्काल निरीक्षण करवाकर धंस रही दीवार को मजबूत करने तथा अप्रोच रोड की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर यातायात के दबाव को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here