Jammu के डोगरा चौक में भीषण हादसा, बस की चपेट में आई महिला
Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Oct, 2026 03:20 PM

जम्मू कश्मीर प्रदेश के जम्मू सम्भाग में आज डोगरा चौक में फिर से एक हादसा देखने को मिला है जहां जम्मू की तरफ आ रही बस ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया।
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू कश्मीर प्रदेश के जम्मू सम्भाग में आज डोगरा चौक में फिर से एक हादसा देखने को मिला है जहां जम्मू की तरफ आ रही बस ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आने से महिला काफी ज्यादा जख्मी हो गई उसे तुरंत बस के नीचे से निकाल कर ट्रैफिक पुलिस ने मौके से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जीएमसी बक्शी नगर पहुंचाया, जहां महिला का का इलाज चल रहा है। नवाबाद थाने की पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया और थाने ले जाया गया है। नवाबाद थाने की पुलिस अब इसकी इन्वेस्टिगेशन कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here