J&K: Border के साथ लगते इलाके में संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप, लोगों के उड़े होश

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Apr, 2026 03:26 PM

j k panic erupts in border area after discovery of suspicious object

बीती रात करीब 10 बजे टीम ने गांव कोरोटाना खुर्द निवासी जोगिंदर सिंह पुत्र अमरनाथ के कृषि खेत में तलाशी अभियान चलाया।

आर.एस. पुरा (मुकेश ): सीमावर्ती क्षेत्र कोरोटाना खुर्द के पास बीओपी कोरोटाना के नजदीक सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 10 बजे टीम ने गांव कोरोटाना खुर्द निवासी जोगिंदर सिंह पुत्र अमरनाथ के कृषि खेत में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान खेत से पीले रंग की टेप में लिपटा एक पैकेट बरामद हुआ, जिसका वजन लगभग 1.5 से 2 किलोग्राम बताया जा रहा है। 

प्राथमिक जांच में पैकेट में संदिग्ध नशीला पदार्थ होने की आशंका जताई जा रही है। बरामद पैकेट को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह सामग्री कहां से आई और किसके लिए लाई गई थी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!