J&K : आज रात बंद रहेगा National Highway, जम्मू से श्रीनगर जाने वालों के लिए जरूरी सूचना

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 16 Jun, 2026 07:02 PM

j k national highway to remain closed tonight

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने 17 जून 2026 के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 (जम्मू-श्रीनगर हाईवे) पर सड़क निर्माण कार्य के चलते आज रात कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यात्रियों से दिन के समय ही यात्रा करने और...

जम्मू: जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने 17 जून 2026 के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 (जम्मू-श्रीनगर हाईवे) पर सड़क निर्माण कार्य के चलते आज रात कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यात्रियों से दिन के समय ही यात्रा करने और रात में सफर से बचने की अपील की गई है।

आज रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा NH-44

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 16 और 17 जून की दरम्यानी रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाशरी और नवयुग सुरंग (Navyug Tunnel) के बीच बिटुमिनस (सड़क) निर्माण कार्य किया जाएगा। इस दौरान इस मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन को चलने की अनुमति नहीं होगी।

इन स्थानों से आगे नहीं जा सकेंगे वाहन
शाम 5 बजे के बाद उधमपुर से रामबन, बनिहाल और श्रीनगर की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। रात 8 बजे के बाद काजीगुंड से बनिहाल, रामबन, उधमपुर और जम्मू की ओर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

दिन में यात्रा करने की सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों और हल्के वाहनों के चालकों से अपील की है कि वे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर केवल दिन के समय यात्रा करें। रात में पत्थर गिरने, भूस्खलन और निर्माण कार्य के कारण सफर जोखिम भरा हो सकता है।

17 जून को मौसम साफ रहने पर खुलेगा हाईवे

यदि मौसम और सड़क की स्थिति सामान्य रही तथा NHAI से अनुमति मिली, तो बुधवार को जम्मू और श्रीनगर दोनों दिशाओं से हल्के वाहन, यात्री वाहन, निजी कारें और मालवाहक भारी वाहन चलाए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को लेन अनुशासन का पालन करने और ओवरटेकिंग से बचने की सलाह दी है।

अन्य प्रमुख मार्गों की स्थिति

किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग (NH-244):

मौसम साफ रहने पर दोनों ओर से हल्के वाहनों की आवाजाही सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। छह टायर तक के भारी वाहन और 30 सीट तक की बसों को केवल श्रीनगर से किश्तवाड़ की दिशा में चलने की अनुमति होगी।

श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (SSG रोड):

हल्के वाहन दोनों दिशाओं में चल सकेंगे। भारी वाहनों को निर्धारित समय के अनुसार ही अनुमति मिलेगी। फिसलन को देखते हुए वाहन चालकों को एंटी-स्किड चेन साथ रखने की सलाह दी गई है।

मुगल रोड:

मौसम अनुकूल रहने पर दोनों दिशाओं से हल्के वाहन और छह टायर तक के भारी वाहन चल सकेंगे। चांदीमार (बफलियाज) से शोपियां के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तथा हेरपोरा (शोपियां) से पुंछ के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यातायात की अनुमति रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!