J&K: इलाके में तेंदुए का हमला, 3 को घायल कर भागा, वन्यजीव विभाग ने चलाया Operation

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Mar, 2026 12:40 PM

j k leopard attacks in the area injures 3

इस खुंखार तेंदुए ने हमला करके तीन लोगों को घायल कर दिया है।

बारामुल्ला ( रेजवान मीर )  :   उत्तरी कश्मीर के सोपोर क्षेत्र के बोहरीपोरा इलाके में शुक्रवार को तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए यह बताया कि इस खुंखार तेंदुए ने हमला करके तीन लोगों को घायल कर दिया है। घायलों की पहचान शाकिर अहमद डार पुत्र मोहम्मद लतीफ डार निवासी चेक नोवपोरा, सैयद हुसैन निवासी बोहरीपोरा और अल्ताफ हुसैन, जो वन्यजीव विभाग के कर्मचारी हैं, के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, हमले में घायल हुए तीनों व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए GMC Baramulla भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही SDPO Sopore Mohammad Rafi, तहसीलदार बोमई जैनगैर जाहिद राशिद, DO बस स्टैंड सोपोर शोएब अहमद और DO फ्रूट मंडी खालिद अहमद भी मौके पर पहुंचे।

वन्यजीव विभाग की टीमों को तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर बुलाया गया है और इलाके में तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!