J&K: करोड़ों के कैमरे फिर भी कातिल फरार... Ring Road पर दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में रोष

Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Feb, 2026 02:17 PM

j k despite crores spent on cameras the killer remains at large

करोड़ों रुपए की लागत से लगाए गए CCTV कैमरे अब तक इंस्टॉल नहीं किए गए हैं, जिसके कारण आरोपी चालक हर बार बच निकलते हैं

मीरा साहिब ( मुकेश ) :  मीरा साहिब थाना क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांव कोटली मियां फतेह रिंग रोड पर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका का पोस्टमार्टम परसपुर सब जिला अस्पताल में किया गया है। घटना के बाद परिजनों सहित ग्रामीणों ने हादसे में शामिल आरोपी चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रिंग रोड पर करोड़ों रुपए की लागत से लगाए गए CCTV कैमरे अब तक इंस्टॉल नहीं किए गए हैं, जिसके कारण आरोपी चालक हर बार बच निकलते हैं।

लोगों ने बताया कि यदि CCTV कैमरे सक्रिय होते तो महिला को कुचलने वाले चालक की पहचान आसानी से हो सकती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मृतक महिला के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। गुर्थूल है कि महिला घर से सैर करने के लिए सुबह निकाली थी लेकिन उसकी मौत की खबर परजनों को मिली।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!