J&K: कांग्रेस के ‘विरोध’ पर BJP का पलटवार, बसोहली में जोरदार प्रदर्शन

Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Feb, 2026 06:34 PM

bjp furious over j k congress s protest style

इस दौरान भाजपा कार्यालय बसोहली से बस स्टैंड तक आक्रोश रैली निकली गई। इसके साथ कांग्रेस पार्टी के नेता का पुतला भी जलाया और जमकर नारेबाजी की गई।

बसोहली (सुशील सिंह) :  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बसोहली द्वारा AI सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी की शर्मनाक हरकत के विरोध में बसोहली बस स्टैंड पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष काजल राजपूत ने किया। जिसमें पूरी जिला महिला टीम ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ठाकुर दर्शन सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल रहे। इस दौरान भाजपा कार्यालय बसोहली से बस स्टैंड तक आक्रोश रैली निकली गई। इसके साथ कांग्रेस पार्टी के नेता का पुतला भी जलाया और जमकर नारेबाजी की गई। विधायक बसोहली ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर जहां देश की विश्वास और सम्मान दांव पर होता है, इस प्रकार का “शर्ट्स ऑफ” प्रदर्शन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

 उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन विरोध की भी एक मर्यादा होती है। राष्ट्रीय और वैश्विक कार्यक्रमों में इस प्रकार की गतिविधियां भारत की छवि को नुक्सान पहुंचाती हैं और देश की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इस घटना को “नंगी राजनीति” बताया जाना बिल्कुल उचित है। इस प्रकार की राजनीति न केवल वैचारिक दिवालियापन को दर्शाती है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अनादर को भी प्रकट करती है। विधायक बसोहली ने कहा कि बसोहली की जागरूक जनता इस तरह की हरकतों की कड़ी निंदा करती है। 

PunjabKesari

उन्होंने राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है और किसी भी राजनीतिक लाभ के लिए उसे आघात पहुंचाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसने देश को नीचा दिखाने की कोशिश की है। कांग्रेस इतनी पुरानी पार्टी है और आज पूरी खत्म होती जा रही है अपनी हरकतों की वजह से। उन्होंने कहा कि देश का अपमान कभी सहन नहीं किया जाएगा।

 महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष काजल राजपूत ने कहा कि देश की गरिमा और सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस की नीतियों और कथित विरोध के तरीके की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की छवि खराब कर रही है। विपक्ष करना उनका अधिकार है, लेकिन विपक्ष करने का भी एक तरीका होता है। जहां देश की प्रतिष्ठा की बात हो जहां अंतरराष्ट्रीय मेहमान मौजूद हो वहां इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आप राजनीत कीजिए, लेकिन उससे पहले आप उसके तौर तरीका सीखिए।

PunjabKesari

प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और देश की गरिमा की रक्षा हेतु एकजुट रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और अंत में राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया गया। 

 यह कार्यकर्त्ता मौजूद रहे 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष रेखा शर्मा, पूर्व बी.डी.सी सुषमा जम्वाल, पूर्व बी.डी.सी धार महानपुर सुषमा कार्याल, अंजू साध, वीनू शर्मा, तृप्ता, सुषमा देवी, रेखा शर्मा, ज्योति ठाकुर मौजूद रही। इसके अलावा पहाड़ी जिला बसोहली एस.सी मोर्चा के प्रधान राजकुमार, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उदित उपाध्याय सहित अन्य भारी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!