J&K : क्रशर यूनिट में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से मजदूर की मौत

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 09 Sep, 2026 07:37 PM

j k tragic accident at crusher unit worker dies after wall collapses

पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में बुधवार को एक क्रशर यूनिट में दीवार गिरने से 50 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान तसद्दुक हुसैन, पुत्र सईद मोहम्मद, निवासी मेंढर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह क्रशर यूनिट में काम कर...

पुंछ (धनुज) : पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में बुधवार को एक क्रशर यूनिट में दीवार गिरने से 50 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान तसद्दुक हुसैन, पुत्र सईद मोहम्मद, निवासी मेंढर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह क्रशर यूनिट में काम कर रहा था, तभी अचानक दीवार गिर गई और वह उसके मलबे की चपेट में आ गया।

हादसे के बाद उसे तुरंत उप-जिला अस्पताल (SDH) मेंढर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. जावेद इकबाल चौधरी ने मीडिया को बताया कि मजदूर को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। घटना के संबंध में आगे की कानूनी एवं आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!