Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Apr, 2026 01:52 PM

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि इस घटना में एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल , एक इ-रिक्शा और एक कार क्षतिग्रस्त हुई है।
कठुआ ( लोकेश ) : कठुआ में भगथली रोड पर एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और कई अन्य घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वार्ड नंबर 8, कठुआ के निवासी बलविंदर सिंह (60) पुत्र गुरबख्श सिंह को दुर्घटना के बाद अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को आगे की कानूनी-चिकित्सा औपचारिकताओं के लिए शवगृह में भेज दिया गया है।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि इस घटना में एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल , एक इ-रिक्शा और एक कार क्षतिग्रस्त हुई है। लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी जिसके बाद उसने एक ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। बतायाा जा रहा है कि ऑटो में 2-3 लोग थे जो कि बुरी तरह से घायल हुए है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं कार में भी बच्चों सहित 4-5 लोग सवार थे जिन्हें भी चोटें आई हैं और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा इतना भयानक था कि कार और ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here