Kathua में घर की खुदाई दौरान मिला विस्फोटक, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Sunita sarangal, Updated: 04 Aug, 2026 11:57 AM

mortal shell recovered from kathua

इसकी सूचना तुरंत BPP शेरपुर को दी गई। सूचना मिलने पर BPP शेरपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

हीरानगर(दिनेश ठाकुर): कठुआ जिले के हीरानगर से एक पुराना जंग लगा मोर्टार शैल बरामद होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि हीरानगर के कट्टल ब्राह्मणा के एक खाली घर में खुदाई दौरान शैल मिला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बम स्कवॉयड की टीम ने शैल को निष्क्रिय कर दिया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 9:15 बजे, कठुआ जिले की हीरानगर तहसील के कट्टल ब्राह्मणा निवासी नागो राम के बेटे सुभाष चंद्र के एक पुराने खाली घर के आंगन में खुदाई के दौरान मोर्टार का एक पुराना जंग लगा हुआ शैल मिला। इसकी सूचना तुरंत BPP शेरपुर को दी गई। सूचना मिलने पर BPP शेरपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने उस पुराने जंग लगे शैल को अपने कब्ज़े में लिया। शैल को डिफ्यूज़ करने के लिए DPL कठुआ की BDS टीम को सूचित किया गया जिसके बाद सफलतापूर्वक शैल को निष्क्रिय कर दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!