Edited By Sunita sarangal, Updated: 30 Jul, 2026 12:20 PM

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से विद्यालय भवन का तत्काल निरीक्षण कराने और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने की मांग की है।
राजौरी(अमित शर्मा): जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब सरकारी भवनों पर भी दिखाई देने लगा है। ताजा घटना में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की पिछली दीवार (रियर वॉल) भारी बारिश के कारण ढह गई।
गनीमत रही कि घटना के समय कोई छात्र, शिक्षक या अन्य व्यक्ति दीवार के पास मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से विद्यालय भवन का तत्काल निरीक्षण कराने और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कई सरकारी भवनों की स्थिति कमजोर हो गई है, इसलिए सभी स्कूलों और सार्वजनिक इमारतों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाना चाहिए।
प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालय भवन की मरम्मत शीघ्र कराई जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
लगातार बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि जर्जर भवनों के आसपास जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here