Akhnoor में चोरों का आतंक, रातों-रात कार को बना दिया कबाड़, देखे Video...

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Aug, 2026 07:38 PM

thieves wreak havoc in akhnoor

स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर चोरी की वारदात का खुलासा किया जाए।

अखनूर ( रोहित मिश्रा ) :  जम्मू-कश्मीर के अखनूर के पक्का डंगा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, इलाके के लोगों में दहशत बना दी है। बता दें कि इलाके में चोरों ने एक ऑल्टो कार को निशाना बनाते हुए उसके चारों टायर खोलकर चोरी कर लिए हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और वाहन मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि रात के समय अज्ञात लोगों ने ऑल्टो कार के चारों टायर खोल लिए और उन्हें अपने साथ ले गए। 

सुबह जब वाहन मालिक की नजर कार पर पड़ी तो चारों टायर गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर थे या नशे की लत से जुड़े लोग। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर चोरी की वारदात का खुलासा किया जाए। 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!