Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Aug, 2026 05:54 PM

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में बादल फटने की घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में भी बादल फटने की एक और घटना सामने आई है,
शोपियां ( मीर आफताब ) : मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में बादल फटने की घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में भी बादल फटने की एक और घटना सामने आई है, जिसने खड़ी फसलों और बागों को नुकसान पहुंचाया है। हाल के दिनों में जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कई स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं।
ताजा घटना के बाद खेतों और बागों में पानी व मलबा भर जाने से फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे बागवानों और किसानों में चिंता का माहौल है। खासकर बागवानी से जुड़े किसान पहले से हुए नुकसान के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
प्रभावित किसानों ने सरकार और प्रशासन से नुकसान का जल्द सर्वे कराने व उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here