अमरनाथ यात्रा से पहले High Alert! सुरक्षा के लिए लागू हुआ ऐसा सिस्टम, हर यात्री रहेगा निगरानी में

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Jun, 2026 01:52 PM

high alert ahead of the amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होने जा रही है। इस बार यात्रा को लेकर तगड़ी तैयारियां की जा रही है।

श्रीनगर/जम्मू :  अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होने जा रही है। इस बार यात्रा को लेकर तगड़ी तैयारियां की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। इनमें खास सुरक्षा टीमें, होटलों और गैस्ट हाउस का फायर सैफ्टी ऑडिट और सबसे महत्वपूर्ण, गाइड और पौनी ऑपरेटरों के लिए क्यू.आर.-आधारित पहचान पत्र (क्यू-आर बेस्ड आई.डी.) शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस एक मोबाइल ऐप के जरिए पौनी ऑप्रेटर और गाइड जैसे सर्विस प्रोवाइडर के लिए क्यू.आर.-आधारित पहचान की व्यवस्था भी शुरू करेगी। हर रजिस्टर्ड तीर्थयात्री को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (आर.एफ.आई.डी.) भी जारी किए जाएंगे। अहम उपायों में जम्मू प्रांत के सभी होटलों और गैस्ट हाऊस का फायर सैफ्टी ऑडिट भी शामिल है।

भीषण गर्मी और हाल ही में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जम्मू डिवीजन के सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले जिलों में होटल/गेस्ट हाऊस आदि की सुरक्षा ऑडिट (खासकर फायर ऑडिट) करने के लिए एक कमेटी जल्द से जल्द बनाएं। यह ऑडिट जम्मू प्रांत के सभी 10 जिलों में किया जाएगा। रोजाना रिपोर्ट सौंपी जाएगी। दिल्ली के मालवीय नगर में पांच मंजिला होटल की बिल्डिंग में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद यह कदम काफी अहम हो गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!