Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Jul, 2026 02:28 PM

मृतक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।
आर.एस. पुरा/मीरा साहिब ( मुकेश ) : मीरा साहिब क्षेत्र के गांव गाजिया में जमीनी विवाद में पूर्व सरपंच की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि गांव के पूर्व नायब सरपंच सतविंदर कुमार पर उनके चचेरे भाइयों द्वारा कथित तौर पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल सतविंदर कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, घायल अवस्था में सतविंदर कुमार ने हमलावरों के नाम भी बताए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। मृतक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here