श्री अमरनाथ यात्रा 2026:  तवी तट पर गूंजे 'जय भोले' के जयकारे, आज से होगी शुरूआत, पढ़ें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Jun, 2026 02:30 PM

the maha aarti will be held daily om tawi

आयोजन के माध्यम से यात्रा की मंगलकामना के साथ प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए भी प्रार्थना की गई।

जम्मू  ( तनवीर ):  जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के शुभारंभ के अवसर पर ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन दिन सोमवार को तवी नदी के किनारे प्रथम पूजन का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान सुबह 9:30 बजे महा आरती स्थल पर शुरू हुआ। कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र जी की विशिष्ट उपस्थिति तथा श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास जी के पावन आशीर्वाद में संपन्न हुआ। 

विश्व हिंदू परिषद जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के अध्यक्ष एवं श्री रघुनाथ जी कॉरिडोर विकास काउंसिल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 29 जून से प्रतिदिन शाम 7:00 बजे तवी रिवर फ्रंट पर जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से भव्य तवी महा आरती का आयोजन भी किया जाएगा। इस दैनिक धार्मिक आयोजन में भी सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होने का आग्रह किया गया है।
विश्व हिंदू परिषद के अनुसार, श्री अमरनाथ यात्रा के सफल, सुरक्षित और आध्यात्मिक वातावरण के लिए यह प्रथम पूजन विशेष महत्व रखता है। आयोजन के माध्यम से यात्रा की मंगलकामना के साथ प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए भी प्रार्थना की गई।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!