मुख्य शिक्षा अधिकारी का बड़ा Action, Ganderbal के 4 अध्यापकों को किया Suspend

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Jul, 2026 03:02 PM

4 teachers of ganderbal suspended

गांदरबल के मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई यात्रा ट्रांजिट कैंप मनीगाम (सहायक आयुक्त राजस्व) के नोडल अधिकारी से मिली सूचना के आधार पर की गई।

गांदरबल(मीर आफताब): गांदरबल के मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) ने ट्रांजिट कैंप मनीगाम के नोडल अधिकारी से मिली सूचना के बाद 4 शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

 

गांदरबल के मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई यात्रा ट्रांजिट कैंप मनीगाम (सहायक आयुक्त राजस्व) के नोडल अधिकारी से मिली सूचना के आधार पर की गई। सस्पेंड किए गए शिक्षकों की पहचान बिलाल अहमद शेख (निवासी हरिपोरा कंगन), आबिद मोहिउद्दीन भट (निवासी मनीगाम), पीर मुदासिर शाह (निवासी वुसान) और गौहर राशिद कुल्लू (निवासी गुंड) के रूप में की गई है।

आदेश में कहा गया है कि इन चारों कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में सस्पेंशन का कोई कारण नहीं बताया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!