Jammu पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा...  प्रशासन ने जारी किया Alert!

Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Jul, 2026 04:55 PM

flood threat looms over jammu

जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में इस समय मौसम काफी ज्यादा खराब चल रहा है और वहीं तेज बारिश हो रही है।

जम्मू ( तनवीर ) :   जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में इस समय मौसम काफी ज्यादा खराब चल रहा है और वहीं तेज बारिश हो रही है। जम्मू क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते तवी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी के उफान पर आने से तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका बढ़ गई है, जबकि खराब मौसम ने जनजीवन को भी प्रभावित किया है।

पुलिस और जिला प्रशासन ने तवी, चिनाब और उज्ज नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों के लिए सुरक्षा सलाह जारी की है। खासकर नदी किनारे बसे क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।

प्रशासन की अपील अपील है कि तवी नदी और अन्य जलाशयों के पास न जाएं। बच्चों को नदी किनारे खेलने से रोकें। आसमान से बारिश आफत बनकर बरस रही है जिससे करीब 24 लोगों की मौत हो चुकी है और जम्मू और कश्मीर में लोगों का करोड़ों का नुकसान हो चुका है। वहीं इस बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग भी अछूते नहीं है वहां पर भी लगातार भूस्खलन हो रहा है। 

एक तरफ यहां पुंछ में हाईवे पर भूस्खलन हुआ पहाड़ से कीचड़ भरा मलबा और पेड़ गिर गए जिसके चलते हाईवे बंद हुआ कमोबेश यही हालत जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की भी है। जहां पर बनिहाल और रामबाण के पास पहाड़ों से बारिश के चलते कीचड़ भरा मलबा और बड़े-बड़े पत्थर सड़क मार्ग पर गिर रहे हैं जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है हालांकि ट्रैफिक विभाग पूरी तरह से अलर्ट है और तुरंत ही हाईवे को खोलने के प्रयास किया जा रहे हैं लेकिन कहीं ना कहीं मौसम बीच-बीच में बाधा बन रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!