Jammu Kashmir में बाढ़ का Alert! 28 जून को लेकर जारी हुई Warning

Edited By Kamini, Updated: 27 Jun, 2025 01:39 PM

flood alert in jammu kashmir

जम्मू और कश्मीर के लिए के लोगों के लिए अलर्ट जारी हो गया है।

जम्मू-कश्मीर (बिलाल वानी) : जम्मू और कश्मीर के लिए के लोगों के लिए अलर्ट जारी हो गया है। बता दें कि, जम्मू कश्मीर में केंद्र शासित प्रदेश में मानसून शुरू हो गया है, हाल के दिनों में चिनाब क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है, विभिन्न जल निकायों में जल स्तर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, चिनाब नदी में भी जल स्तर बढ़ रहा है।

PunjabKesari

कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिला प्रशासन रामबन द्वारा लोगों को अलर्ट जारी किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दुलहस्ती पावर स्टेशन, किश्तवाड़, बांध जलाशय से गाद निकालने का कार्य 28 जून 2025 को 00:00 बजे से 17:00 बजे तक किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि, इस अवधि के दौरान चिनाब नदी में जल स्तर में अचानक वृद्धि होने की संभावना है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों को नदी से दूर रहने और तैराकी, स्नान, मछली पकड़ने या पानी के पास घूमने जैसी किसी भी गतिविधि से बचने की सख्त चेतावनी दी गई है।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!