Jammu News : गर्मियों में छूटेंगे और पसीने, इतने दिनों तक होती रहेगी बत्ती गुल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Jul, 2024 11:44 AM

electricity cut in jammu city

जम्मू के लोगों के लिए अहम खबर है। आने वाले दिनों में उनके घरों में बत्ती गुल होने वाली है जिससे गर्मी में उनके और पसीने छूटेंगे।

जम्मू: जम्मू के लोगों के लिए अहम खबर है। आने वाले दिनों में उनके घरों में बत्ती गुल होने वाली है जिससे गर्मी में उनके और पसीने छूटेंगे। कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस बात की जानकारी बिजली विभाग ने दी है।

यह भी पढ़ें :  कश्मीर में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, हथियार और गोला-बारूद सहित OGW गिरफ्तार

जानकारी देते मुख्य अभियंता वितरण (जे.पी.डी.सी.एल.) जम्मू ने बताया किया कि शिव खोड़ी, भारख, रनसू कोटला और आसपास के क्षेत्रों में 3 जुलाई को सुबह 7 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी तरह पौनी, तलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में 5 जुलाई को सुबह 7 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं थन्नामंडी, फतेहपोरा, शाहदरा शरीफ, भट्टियां और आसपास के क्षेत्रों में 4 और 5 जुलाई को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

यह भी पढ़ें :  Amarnath Yatra 2024 : बम-बम भोले के जयकारे लगाते इतने श्रद्धालु यात्रा पर रवाना

इस बीच अधीक्षण अभियंता (वितरण) जे.पी.डी.सी.एल. ओ.एंडएम. सर्किल कठुआ ने सूचित किया कि जाख और आसपास के क्षेत्रों में 4 जुलाई को सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी तरह जोगपुर, इंडस्ट्री और आसपास के क्षेत्रों में 3 और 4 जुलाई को सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार 4 जुलाई को सुबह 5 से 10 बजे तक बधोरी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं 3 एवं 7 जुलाई को सुबह 5 से 9 बजे तक सरोर लोकल, सरोर इंडस्ट्री एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!