Amarnath Yatra 2024 : बम-बम भोले के जयकारे लगाते इतने श्रद्धालु यात्रा पर रवाना

Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Jul, 2024 11:10 AM

6537 devotees set out on amarnath yatra

यात्रियों के वाहनों के काफिले के आगे और पीछे दोनों तरफ सी.आर.पी.एफ. की 33वीं बटालियन की गाड़ियां सुरक्षा एस्कार्ट करते हुए चल रही थीं।

जम्मू: जम्मू से मंगलवार को अमरनाथ गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए 6537 यात्रियों का 5वां जत्था भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ। यात्री सुबह 261 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर के बालटाल और पहलगाम बेस कैम्प के लिए रवाना हुए। 

यह भी पढ़ें :  पर्यटक झोपड़ियों की हालत खस्ता, विभाग के खिलाफ लोगों में गुस्सा

जम्मू से बालटाल के लिए भेजे गए जत्थे में 1568 पुरुष, 422 महिलाएं, 14 बच्चे, 91 साधु और 11 साध्वियां शामिल थीं जिन्हें 105 छोटे-बड़े वाहनों में रवाना किया गया। इसी तरह पहलगाम बेस कैम्प के लिए भेजे गए यात्रियों में 3523 पुरुष, 680 महिलाएं, 5 बच्चे, 210 साधु और 13 साध्वियां शामिल थी जिन्हें 156 हल्के और भारी वाहनों के जरिए सुबह 3.50 बजे जम्मू से रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें :  कश्मीर में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, हथियार और गोला-बारूद सहित OGW गिरफ्तार

यात्रियों के वाहनों के काफिले के आगे और पीछे दोनों तरफ सी.आर.पी.एफ. की 33वीं बटालियन की गाड़ियां सुरक्षा एस्कार्ट करते हुए चल रही थीं। ये सभी यात्री शाम तक अपने-अपने आधार शिविरों में पहुंच गए जहां से वे आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों के हजारों सुरक्षा कर्मियों को मार्ग पर तैनात किया गया है। हवाई निगरानी भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  Jammu News : पैसेंजर टैक्स में धोखाधड़ी को लेकर ACB का एक्शन

गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 51,981 यात्री प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं और 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा इस साल 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर संपन्न होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!