Jammu-Pathankot Highway पर हादसे के बाद हंगामा, मौके पर पहुंचे SSP Samba

Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Sep, 2026 02:43 PM

uproar following an accident on the jammu pathankot highway

लोगों का कहना था कि खराब सड़क की वजह से ट्राला-कैंटर और मोटरसाइकिल की टक्कर हुई, जिसमें युवक की जान चली गई।

सांबा (अजय) :   सांबा के दयानी में बीती रात सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद आज परिजनों और स्थानीय लोगों ने जतवाल में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। लोगों का कहना था कि खराब सड़क की वजह से ट्राला-कैंटर और मोटरसाइकिल की टक्कर हुई, जिसमें युवक की जान चली गई। मृतक अपने पीछे छह महीने की मासूम बेटी छोड़ गया है।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही SSP Samba अनुज कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत करवाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने लोगों की मांगों को सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!