माता वैष्णो देवी भवन में नवरात्रों को लेकर सजावट का काम शुरू, देखें तस्वीरें
Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Sep, 2024 02:19 PM

वहीं कटड़ा में भी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए डियोडियों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है
कटड़ा ( अमित ): 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं, ऐसे में श्री माता वैष्णो देवी भवन सहित कटड़ा में सजावट का कार्य जोरों से जारी है। ताकि नवरात्रों के दौरान वैष्णो देवी भवन पर नमन हेतु आने वाले श्रद्धालु सजावट का लुत्फ उठा सकें। वहीं कटड़ा में भी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए डियोडियों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। ताकि नवरात्रों के दौरान कटड़ा पहुंच रहे श्रद्धालु एक अलग अनुभव महसूस कर सकें।
ये भी पढ़ेंः Mata Vaishno Devi के श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर, दर्शनों के लिए हवाई सेवा जल्द होगी शुरू, इतना होगा किराया
इस बार नवरात्रों के दौरान वैष्णो देवी भवन पर होने वाले आयोजन जैसे शतचंडी महायज्ञ, अटका आरती में प्रसिद्ध गायकों की प्रस्तुति सहित अन्य आयोजन धूमधाम से होंगे।
तो वहीं कटड़ा में होने वाली नवरात्र महोत्सव की आयोजन में कुछ कटौती की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि पहले से ही चल रहे मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के चलते समय रहते तैयारी संभव नहीं हो पाई हैं। जिसके चलते निजी स्तर पर ही होने वाले आयोजन होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

श्रीनगर में आग ने मचाई तबाही, देखते-देखते ही चपेट में आए 7 घर... मचा हड़कंप

Jammu की सड़कों पर उतरे बच्चों के माता- पिता, शिक्षा मंत्री से की सख्त एक्शन की अपील

Ganderbal: नदी से अज्ञात शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

Ganderbal Encounter: परिवार के दावों के बाद हरकत में प्रशासन, जांच शुरू

J&K में फिर दिखी आतंकियों की हलचल, बड़े पैमाने पर Search Operation शुरू

जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में फेरबदल, इन अधिकारियों को मिली Promotion, देखें List

Transfer News: पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों का एक साथ तबादला, देखें List

Transfer: वित्त विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एकाउंटेंट्स के तबादले, देखें List

Fact Check: सोशल मीडिया पर Maa Vaishno Devi में चमत्कार की तस्वीर Viral, जानें क्या है पूरी सच्चाई!

गर्मी के मौसम में क्यों जलने लगे अलाव? Mughal Road से आई इन तस्वीरों ने सबको चौंकाया!