माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत, बड़ी स्वास्थ्य सुविधा शुरू

Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Sep, 2026 11:38 AM

free heart health checkup camp in katra

शिविर का उद्घाटन माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सचिन कुमार वैश्य ने किया।

कटड़ा(अमित शर्मा): विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य पर माता वैष्णो देवी नारायण चिकित्सा केंद्र की ओर से कटड़ा में निःशुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते हृदय संबंधी समस्याओं की पहचान कर आवश्यक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध करवाना रहा।

शिविर का उद्घाटन माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सचिन कुमार वैश्य ने किया। इस अवसर पर चिकित्सा केंद्र के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की जांच कर उन्हें हृदय स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक सलाह दी।

आयोजकों के अनुसार, शिविर के दौरान अब तक करीब 100 मरीजों की निःशुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। वहीं, आगामी चरण में लगभग 150 अन्य मरीजों की भी निःशुल्क जांच किए जाने की जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान लोगों को हृदय रोगों से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधि तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने लोगों से हृदय संबंधी किसी भी प्रकार के लक्षण को नजरअंदाज न करने और समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित इस पहल को स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच और जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!