माता वैष्णो देवी के दर्शन हुए कठिन, श्रद्धालुओं को करना पड़ रहा इन दिक्कतों का सामना
Edited By VANSH Sharma, Updated: 27 Jun, 2025 04:29 PM

श्रद्धालुओं को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कटड़ा (अमित शर्मा) : इलाके में लगातार हो रही बारिश ने माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। श्रद्धालुओं को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को हुई तेज बारिश के कारण हिमकोटी मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन हो गया। भूस्खलन से मिट्टी और पत्थर मलवा बनकर रास्ते के बीच में आ गए, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण काम में दिक्कत आ रही है।
इससे पहले गुरुवार को भी इसी जगह पर भूस्खलन हुआ था, जिसे हटाकर शुक्रवार सुबह रास्ता फिर से खोल दिया गया था। लेकिन दोपहर में दोबारा बारिश होने से फिर से भूस्खलन हुआ और हिमकोटी मार्ग बंद हो गया। अब माता वैष्णो देवी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं को पुराने पारंपरिक मार्ग से ही जाने की अनुमति दी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

जम्मू प्रशासन को कर्मियों की सख्त Warning, नहीं मानी मांगे तो...

Jammu: मंदिर परिसर में ‘786’ वाला झंडा लेकर घुसे लोग! श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा, वीडियो हुआ Viral

Top-6 News: J&K में Weather पर येलो अलर्ट! तो वहीं श्रद्धालुओं के लिए श्राइन बोर्ड का अहम फैसला,...

J&K: यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, पुलिस ने कसा शिकंजा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विशेष दर्जे पर घमासान, NC–BJP आमने-सामने

Digital Addiction का खतरा : बच्चों पढ़ाई और सेहत पर पड़ रहा असर, बढ़ी Parents की टेंशन

Jammu: आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है बोझ, इस तारीख से यात्री किराए में हो रही बढ़ौतरी, पढ़ें...

किश्तवाड़ में ABVP का विरोध प्रदर्शन, छात्रों ने जम्मू विश्वविद्यालय और सरकार के सामने रखी मांग

जम्मू में 14 वर्षीय लड़की के साथ अपराध की कोशिश, चौंकाने वाला मामला आया सामने

Breaking: जम्मू-कश्मीर के इस इलाके में फिर चली गोलियां, सुरक्षा बल और आतंकी आमने-सामने