जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विशेष दर्जे पर घमासान, NC–BJP आमने-सामने

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Feb, 2026 02:15 PM

heated debate in the jammu and kashmir assembly over special status

आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र का आठवां दिन है।

जम्मू डेस्क :   आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र का आठवां दिन है। शनिवार को विधानसभा में जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक जावेद बेग जब विशेष दर्जे के पक्ष में जोरदार तरीके से अपनी बात रख रहे थे, तभी सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को अब कोई विशेष दर्जा नहीं मिला हुआ है।

सुनील शर्मा के इस बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने अनुच्छेद 370 के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके जवाब में बीजेपी विधायकों ने भी नारेबाज़ी की। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक सदन में हंगामा चलता रहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!