'छात्रों की आवाज दबाना बंद करे सरकार' Katra में कांग्रेस का केंद्र पर हमला

Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Jul, 2026 08:34 PM

congress attacks the centre in katra

वक्ताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए तथा युवाओं के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

कटड़ा ( अमित शर्मा ) :   छात्र संवाद अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा सोमवार को कटड़ा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे छात्र संवाद अभियान की जानकारी युवाओं को दी और उन्हें शिक्षा एवं छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया।

इस अवसर पर नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अमित विज, पूर्व एमएलसी जुगल किशोर, पूर्व विधायक जगजीवन लाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए तथा युवाओं के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!