कांग्रेस की ‘चंदा चोरी चौपाल’ में उठा जनहित का मुद्दा, ग्रामीणों ने रखी अपनी बात

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Sep, 2026 04:04 PM

issue of public interest raised at congress s chanda chori chaupal

कांग्रेस के सत्ता में आने से गरीब, किसान और आम लोगों के हितों की बेहतर तरीके से रक्षा हो सकेगी।

आर.एस.पुरा ( मुकेश ) :  कांग्रेस पार्टी की ओर से शुरू किए गए ‘चंदा चोरी चौपाल’ चर्चा कार्यक्रम के तहत सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव कुत्तम निजाम में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज मास्टर अजायब सिंह मोटन ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए मास्टर अजायब सिंह मोटन ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता, गरीब और मध्यम वर्ग परेशान हैं। उन्होंने लोगों से आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो देश को बेहतर और जनहितैषी सरकार दे सकती है। कांग्रेस के सत्ता में आने से गरीब, किसान और आम लोगों के हितों की बेहतर तरीके से रक्षा हो सकेगी।

मोटन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अब केवल पूंजीपतियों के हितों तक सीमित होकर रह गई है। उन्होंने श्रीराम मंदिर से जुड़े चंदे के मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे कांग्रेस को मजबूत करें और आने वाले समय में देश में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग दें। बैठक के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!