Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 Sep, 2026 07:01 PM

मशहूर अदाकार माहिरा शर्मा आज कटड़ा स्थित मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंची। इ
कटड़ा(अमित शर्मा): मशहूर अदाकार माहिरा शर्मा आज कटड़ा स्थित मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंची। इस दौरान उन्होंने हाथों में लाल चुनरी पकड़ी हुई थी।
जानकारी के अनुसार आज माहिरा शर्मा माता वैष्णो देवी के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंची। इस दौरान उन्होंने माता रानी से आशीर्वाद लिया और सुख की कामना की। कटड़ा भवन में माहिरा ने हाथों में लाल चुनरी पकड़ी हुई थी। इस दौरान उन्होंने माथे पर तिलक लगाकर भक्ति भाव में नजर आईं।
कौन हैं माहिरा शर्मा
माहिरा शर्मा एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्मों, टीवी सीरियल्स के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काम किया है। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की ही रहने वाली हैं। उनका जन्म 25 नवंबर, 1997 को जम्मू-कश्मीर में ही हुआ था।
टीवी शो से की शुरूआत
माहिरा शर्मा ने अपने करियर की शुरूआत ‘यारो का टशन’ सीरियल से की थी। इसके अलावा उन्होंने ‘नागिन’, ‘कुंडली भाग्य’ जैसे जाने-माने शो में भी काम किया है। उन्होंने टीवी शो के अलावा पंजाबी फिल्म 'लेहंबर गिन्नी' में भी मुख्य भूमिका के रूप में काम किया है।
बिग बॉस में भी आईं नजर
2019 में कलर्स टीवी के सबसे बड़े रियाल्टी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 13 में भाग लिया और फाइनल तक पहुंचीं। इसके अलावा उन्होंने कई पंजाबी गानों में भी एक्टिंग की है और हाल ही में उनका नया बॉलीवुड गाना 'Rana Ji 2.0' भी रिलीज हुआ है। यह गाना 27 जुलाई, 2026 को ही रिलीज हुआ है। इस गाने में वह डांस के मास्टर रेमो डिसूजा के साथ नजर आई हैं। उनके इस नए गाने को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि उनका यह नया गाना पुरानी फेमस फिल्म ‘करण अर्जुन’ के सुपरहिट गाने ‘मुझको राणा जी माफ करना’ का रीमेक है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here