तेज रफ्तार का कहर: Overtake करते पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

Edited By VANSH Sharma, Updated: 10 Feb, 2026 07:51 PM

bus full of passengers overturned while overtaking

यह दुर्घटना रामगढ़ के त्रुटा मोड़ के पास हुई, जहां बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

सांबा (अजय): जिला सांबा के रामगढ़ सेक्टर में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना रामगढ़ के त्रुटा मोड़ के पास हुई, जहां बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, मिनी बस नंबर JK02AN-9282 बॉर्डर क्षेत्र नंदपुर से विजयपुर की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चालक एक ई-बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई।

PunjabKesari

हादसे में बस में सवार तीन यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने एक यात्री की हालत गंभीर देखते हुए उसे एम्स विजयपुर रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान इस प्रकार है—
अशोक कुमार (36), पुत्र गरु राम, निवासी अरनिया;
कुलदीप राज (56), पुत्र सतपाल, निवासी गुडवाल;
और सत्या देवी, पत्नी इंदर चंद, निवासी चक सलारिया (एम्स विजयपुर रेफर)।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!