J&K में  3 विस्फोटक मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क!

Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Jun, 2026 04:52 PM

discovery of 3 explosives in j k sparks panic in the area

राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के नजदीक सोमवार को तीन पुराने मोर्टार शेल मिलने से हड़कंप मच गया है।

राजौरी (शिवम) :  राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के नजदीक सोमवार को तीन पुराने मोर्टार शेल मिलने से हड़कंप मच गया है। मोर्टार शैल बरामद होने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झांगर वन क्षेत्र में दो मोर्टार शेल तथा नौशेरा के मकरी गांव में एक मोर्टार शेल पड़ा हुआ मिला है।

सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर संबंधित क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया है तथा स्थानीय लोगों को शेल के पास न जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

PunjabKesari

मोर्टार शेलों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए सेना की विशेषज्ञ टीम को भी सूचित कर दिया गया है। टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने तक क्षेत्र में निगरानी जारी रखी जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या विस्फोटक जैसी वस्तु दिखाई देने पर उसे छूने का प्रयास न करें और तुरंत पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दें।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!