National Highway पर दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरा कैंटर पलटा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Jun, 2026 04:01 PM

rajouri poonch national highway accident

जानकारी के अनुसार वाहन संख्या JK11A-0171 राजौरी से मांझाकोट की ओर जा रहा था,

राजौरी(शिवम/अमित शर्मा): जम्मू-राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को राजौरी जिले के तंदवाल क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें कम से कम 15 लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी एक कैंटर बस (पंजीकरण संख्या JK11A-071) तंदवाल के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक जांच में वाहन के नियंत्रण खोने की बात सामने आई है।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!