Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Jun, 2026 02:34 PM

सुरक्षा एजेंसियों और सेना के अधिकारियों ने इस घटना का संज्ञान लिया है, और इस बात का पता लगाने के लिए जांच की उम्मीद है कि आखिर किन हालात में यह धमाका हुआ।
पुंछ ( धनुज ) : पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के निकट एक सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान तब हड़कंप मच गया जब एक ग्रेनेड में अचानक विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में भारतीय सेना के 2 जवान घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार फॉरवर्ड एरिया में चल रहे प्रैक्टिस सेशन के दौरान अचानक ग्रेनेड फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल जवानों को तुरंत रेस्क्यू कर नजदीकी सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास प्रैक्टिस सेशन के दौरान गलती से ग्रेनेड फटा है जिससे भारतीय सेना के दो सैनिक घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब सैनिक बॉर्डर के पास एक फॉरवर्ड एरिया में ट्रेनिंग एक्सरसाइज कर रहे थे। इस इलाके में पहले भी ट्रेनिंग और ऑपरेशनल गतिविधियों के दौरान गलती से ग्रेनेड फटने की ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
घायल सैनिकों को तुरंत घटना स्थल से निकालकर इलाज के लिए पास के मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि उनकी चोटों की गंभीरता के बारे में आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार है।
सुरक्षा एजेंसियों और सेना के अधिकारियों ने इस घटना का संज्ञान लिया है, और इस बात का पता लगाने के लिए जांच की उम्मीद है कि आखिर किन हालात में यह धमाका हुआ। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here