Jammu में भीषण गर्मी का Alert! आने वाले इन दिनों बरसेगा कहर, पढ़ें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Jun, 2026 02:40 PM

severe heatwave alert for jammu

दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है, जबकि लोग तेज धूप और लू से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर हैं।

अखनूर ( रोहित मिश्रा )  :  मैदानी क्षेत्रों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आसमान से मानो आग बरस रही हो और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों के दौरान तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है। 

दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है, जबकि लोग तेज धूप और लू से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर हैं। सबसे अधिक सावधानी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि अत्यधिक गर्मी उनके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है।

विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के एवं सूती वस्त्र पहनने तथा दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!