Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 Jun, 2026 03:41 PM

इस हादसे के बाद मौके पर ट्रैफिक जाम लग गया जिसे ट्रैफिक विभाग की टीम द्वारा मौके पर खुलवाया गया।
जम्मू(दिनेश ठाकुर): जम्मू से अनंतनाग श्री अमरनाथ जी यात्रा ड्यूटी के लिए जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान 2 जवानों को मामूली चोटें आईं हैं जिनका इस समय जिला अस्पताल रामबन में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार BSF की 90 BN की G Coy के जवानों को ले जा रही बस (रजिस्ट्रेशन नंबर JK02AP-4755) के साथ पीराह में सड़क हादसा घट गया। बस पहले एक पैसेंजर गाड़ी (मारुति अर्टिगा, रजिस्ट्रेशन नंबर JK11H-2003) से टकराई और उसके बाद एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
इस हादसे में बी.एस.एफ. के 2 जवानों को मामूली चोटें आईं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया। वहीं जानकारी मिली है क टैक्सी में सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई। BSF G Coy 90 के जो जवान घायल हुए हैं उनकी पहचान HC अरवीन कुमार पुत्र शालो राम, निवासी हिमाचल प्रदेश और ASI संजीत कुमार पुत्र नागेंद्र प्रसाद, निवासी बिहार के रूप में हुई है।
इस हादसे के बाद मौके पर ट्रैफिक जाम लग गया जिसे ट्रैफिक विभाग की टीम द्वारा मौके पर खुलवाया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here