अमरनाथ यात्रा के चलते Alert पर सुरक्षा एजेंसियां, Jammu में लावारिस स्कूटी मिलने से मची हलचल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 Jun, 2026 05:15 PM

abandoned scooter found in jammu

वहीं अगर हम बात करें आज की तो आज जम्मू के एग्जिबिशन ग्राउंड में काफी समय से एक स्कूटी खड़ी थी।

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में इस समय सुरक्षा एजेंसियां काफी हाई अलर्ट पर हैं क्योंकि श्री अमरनाथ यात्रा जल्द ही शुरू होने जा रही है। इसी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर‌ हैं।

वहीं अगर हम बात करें आज की तो आज जम्मू के एग्जिबिशन ग्राउंड में काफी समय से एक स्कूटी खड़ी थी। जानकारी के अनुसार नवाबाद थाने के अधीन आती पुलिस को एक लावारिस खड़ी स्कूटी नजर आई और पुलिस ने आसपास सभी जगह स्कूटी के लिए पूछताछ की। जब पुलिस को स्कूटी के मालिक के बारे में कुछ भी पता नहीं चला तो पुलिस ने तुरंत उसे अपने कब्जे में ले लिया और नवाबाद थाने ले गए।

दरअसल, जिस तरह अमरनाथ यात्रा पास आ रही है उसी को लेकर सुरक्षा एजेंसियां कोई भी चूक नहीं करना चाहतीं। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का साफ कहना है कि श्री अमरनाथ यात्रियों को जम्मू-कश्मीर में किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े और यात्रा सही ढंग से हो इसलिए उनके द्वारा सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।

वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का यह आदेश है कि यात्रा में कोई भी बाधा ना आए। इसी को लेकर जम्मू-कश्मीर की सरकार और एडमिनिस्ट्रेशन सतर्क है और हर जगह, लखनपुर से लेकर अनंतनाग तक और अनंतनाग से लेकर बालटाल तक चैकिंग और तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!