Operation Sheruwali: घने जंगलों में छिपे आतंकियों की खोज, ऑपरेशन शेरूवाली ने पकड़ी और रफ्तार

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Jun, 2026 02:39 PM

operation sheruwali search for terrorists hiding in dense forests

अभियान के दौरान आधुनिक तकनीकी संसाधनों, ड्रोन निगरानी तथा विशेष प्रशिक्षित जवानों की मदद से संभावित ठिकानों की जांच की जा रही है।

राजौरी  (शिवम) :   राजौरी जिले के मंजाकोट क्षेत्र स्थित डोरीमाल और गंभीर मुगलां के घने जंगलों में चल रहा आतंकवाद विरोधी अभियान "ऑपरेशन शेरूवाली" लगातार 15वें दिन भी जारी रहा। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त दल आतंकियों की तलाश में पूरे क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं।

सुरक्षा बलों ने जंगलों के संवेदनशील इलाकों में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया है। अभियान के दौरान आधुनिक तकनीकी संसाधनों, ड्रोन निगरानी तथा विशेष प्रशिक्षित जवानों की मदद से संभावित ठिकानों की जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों कई बार संदिग्ध गतिविधियां और रुक-रुक कर गोलीबारी की घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अभियान का दायरा बढ़ा दिया। हालांकि अब तक किसी आतंकी के पकड़े जाने या मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वरिष्ठ सैन्य एवं पुलिस अधिकारी लगातार अभियान की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि क्षेत्र में छिपे आतंकियों की तलाश के लिए अभियान को पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या सुरक्षा बलों को देने की अपील की है। सुरक्षा बलों का कहना है कि क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाने तक ऑपरेशन जारी रहेगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!