Edited By Sunita sarangal, Updated: 12 Jun, 2026 11:28 AM

जानकारी के अनुसार सांबा जिले के राजपुरा गांव में आज सुबह लगभग 8:30 बजे किसान के खेत में एक मोर्टार शैल मिला।
सांबा(दिनेश ठाकुर): सांबा के राजपुरा गांव में आज सुबह खेत से एक मोर्टार शैल मिलने की सूचना मिली है। इस दौरान सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्टार शैल को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सांबा जिले के राजपुरा गांव में आज सुबह लगभग 8:30 बजे किसान के खेत में एक मोर्टार शैल मिला। जैसे ही किसान ने शैल को देखा तो उसने तुरंत मौके पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बता दें कि उक्त शैल भारतीय सीमा से लगभग 800 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही मौक पर पहुंचे इंस्पेक्टर जी. नवराज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और तुरंत इस मामले की जानकारी यूनिट कमांडेंट श्री अशोक कुमार AC, BOP चिल्यारी के कंपनी कमांडर और सेक्टर I-नगर के ऑफ-ड्यूटी DC इंस्पेक्टर सुभाष चंद को दी।
इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए मोर्टार शैल को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही उन्होंने आसपास के इलाके को भी सुरक्षित कर लिया है। इसके अलावा मावा पुलिस पोस्ट को भी सूचित कर दिया गया है। बता दें कि उक्त शैल भारतीय सीमा से लगभग 800 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ है।
गौरतलब है कि जम्मू के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार मोर्टार शैल मिलने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। वहीं सुरक्षाबल भी इस मामले की गंभीरता को समझते हुए सीमा पर सुरक्षा बढ़ा रहे हैं और सारे मामले की जांच में जुट गए हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की घटना से बचने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here