Jammu में भीषण गर्मी के बीच बारिश की आहट ! कभी भी करवट बदल सकता है मौसम का मिजाज

Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Jun, 2026 01:50 PM

the onslaught of scorching heat continues in jammu

वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 19 डिग्री रहा। श्रीनगर के तापमान में भी चार डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई।

जम्मू ( रोशनी ) :   जम्मू में बीते कई दिनों से गर्मी का कहर जारी है। तेज धूप और हीट वेव से लोग बेहाल हैं। वीरवार को भी सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। गर्मी से राहत के लिए लोग पसीना पोंछते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पूरे चार डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ। वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 19 डिग्री रहा। श्रीनगर के तापमान में भी चार डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई।  

Yellow Alert जारी, आंधी-बारिश के आसार  

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर का मौसम कभी भी करवट बदल सकता है। विभाग ने आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना है।  

इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। तेज हवाओं और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। जम्मूवासी मौसम के बदलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!