Budgam Accident में दूसरे लेक्चरर की भी गई जान, SKIMS में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Edited By Sunita sarangal, Updated: 14 Jul, 2026 05:29 PM

budgam road accident

इस हादसे में पहले टंगमर्ग के रावतपोरा के रहने वाले फिजिक्स लेक्चरर मंजूर अहमद मलिक की भी मौत हो गई थी

बडगाम(मीर आफताब): मध्य कश्मीर के मगम इलाके के कनिहामा में 9 जुलाई को हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या मंगलवार को 2 हो गई। हादसे में घायल एक लेक्चरर की शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS), सौरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शब्बीर अहमद डार के तौर पर हुई है, जो टंगमर्ग के गोफबल कुंजर के रहने वाले केमिस्ट्री लेक्चरर थे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और तब से SKIMS में उनका इलाज चल रहा था।

इस हादसे में पहले टंगमर्ग के रावतपोरा के रहने वाले फिजिक्स लेक्चरर मंजूर अहमद मलिक की भी मौत हो गई थी, उनकी मौत हादसे वाले दिन ही हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों लेक्चरर शिक्षा विभाग में कार्यरत थे और गुलमर्ग निर्वाचन क्षेत्र से थे। उनकी मौत से शिक्षक समुदाय और उनके इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

दो शिक्षकों की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

मंत्री ने हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की भी मांग की ताकि अगर कोई जिम्मेदार हो तो उसे तय किया जा सके और भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जा सकें।

विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने भी इन दो लेक्चररों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने 'X' पर लिखा कि मगम हादसे में शिक्षा विभाग के लेक्चरर मंजूर अहमद मलिक और शब्बीर अहमद डार की दुखद मौत से गहरा दुख हुआ है। उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और उनके प्रियजनों को इस कठिन समय में हिम्मत मिले।

दोनों लेक्चररों की मौत से हर तरफ शोक का माहौल है। उनके साथी, छात्र और स्थानीय लोग उन्हें समर्पित शिक्षकों के रूप में याद कर रहे हैं, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!