Kashmir News : ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

Edited By Sunita sarangal, Updated: 19 Sep, 2026 11:29 AM

traffic policeman accident in kulgam

इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

काजीगुंड(मीर आफताब): शनिवार सुबह कुलगाम जिले में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार काजीगुंड इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। ट्रैफिक अधिकारी की पहचान मुश्ताक अहमद पुत्र अब्दुल साबिर भट निवासी कुलपोरा के तौर पर हुई है।

जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में एक ट्रक की टक्कर से ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह काजीगुंड में शामपोरा पुल के पास JK03Q-9011 नंबर के एक ट्रक ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक का नियंत्रण बिगड़ गया और अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!