Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Oct, 2026 01:24 PM

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों को सतर्क किया गया।
राजौरी (शिवम बक्शी): जम्मू-राजौरी जिला सीमा पर स्थित लडियां गांव में संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में समन्वित तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें लगातार तलाशी एवं निगरानी कर रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों को सतर्क किया गया। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर जंगलों, संपर्क मार्गों और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर तलाशी शुरू की गई। सीमा से सटे होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरत रही हैं।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों की टीमें संदिग्ध गतिविधि से जुड़े संभावित जानकारी की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही हैं। तलाशी अभियान के दौरान आने-जाने वाले रास्तों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि समन्वित तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल अभियान के संबंध में आगे की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों की जांच और कार्रवाई के आधार पर सामने आएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here