Amarnath Yatra में उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तब इतने श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Jul, 2026 05:20 PM

a massive surge of faith at the amarnath yatra

जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा जोरों-शोरों से चल रही है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आ रहे हैं।

बालटाल ( मीर आफताब ) : जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा जोरों-शोरों से चल रही है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आ रहे हैं।  2026 की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 को शुरू हुई और 28 अगस्त 2026 को खत्म होगी। अब तक 60,000 से ज़्यादा श्रद्धालु पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। सोमवार सुबह जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से 5,794 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था पहलगाम और बालटाल रूट से यात्रा करने के लिए रवाना हुआ।

सिर्फ़ वैध RFID कार्ड वाले रजिस्टर्ड तीर्थयात्रियों को ही यात्रा करने की इजाजत होगी। स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सीमाएं सख़्त हैं, और अधिकारी द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे पहले से रजिस्ट्रेशन करवाकर ही यात्रा शुरू करें। मुख्य हाईवे, नुनवान बेस कैंप और बालटाल रूट पर सुरक्षा बहुत कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने इस इलाके को 'नो-ड्रोन फ्लाइंग ज़ोन' घोषित किया है और चेतावनी दी है कि बिना इजाज़त ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई (FIR सहित) की जाएगी। 

PunjabKesari

57 दिन की यह यात्रा पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम रूट और छोटे 14 किलोमीटर लंबे बालटाल रूट से की जा सकती है। तीर्थयात्रियों को मौसम की जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि खराब मौसम रजिस्ट्रेशन और आवाजाही पर कुछ समय के लिए असर डाल सकता है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!