'सर्विस राइफल' से चली गोली, दौड़े आए अधिकारी, जैसे ही रखा चौकी में कदम... पैरों तले से खिसकी जमीन

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Jul, 2025 02:09 PM

a bullet was fired from the  service rifle  the officers came running

मामले की जांच शुरू कर दी है।

सांबा: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अग्रिम चौकी पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि कांस्टेबल मृदुल दास रामगढ़ सेक्टर में सीमा चौकी मल्लुचक में संतरी की ड्यूटी पर था, तभी उसने खुद को गोली मार ली। 

ये भी पढ़ेंः  खतरे में Jammu ! 3 दिन भारी बारिश का Alert, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी वह चौकी की तरफ भागे और फिर वहां के जो हालात देखे उसके बाद उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने बताया कि जब वह पहुंचे तो देखा कि जवान का शव खून से लतपथ हालत में पड़ा था। उन्होंने बताया कि उसके इस तरह के कदम उठाने के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!