International Border पर फिर दिखी दुश्मन की हलचल, BSF ने दागी गोलियां

Edited By Neetu Bala, Updated: 31 Jan, 2026 12:28 PM

international border suspicious activity spotted again

घटना के बाद BSF ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

सांबा (अजय ) :  सीमा पर पाक ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि, BSF की फायरिंग से ड्रोन वापस लौटा। सांबा जिले के घगवाल थाना क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार तड़के पाकिस्तानी ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि सामने आई है। 31 जनवरी 2026 को सुबह करीब BSF के जवानों ने सीमा पार से भारतीय क्षेत्र की ओर आती ड्रोन जैसी आवाज सुनी।

ये भी पढे़ं:  Breaking: Kishtwar में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, सेना ने घेरा इलाका

BSF जवानों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उड़ती हुई संदिग्ध वस्तु/पाक ड्रोन की दिशा में कुछ राउंड फायर किए, जिसके बाद ड्रोन वापस सीमा पार लौट गया। इसके उपरांत इलाके में रोशनी के लिए BSF द्वारा इल्यूमिनेशन पैरा राउंड भी दागा गया। घटना के बाद BSF ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!