यात्रीगण दें ध्यान ! लग गया Ban, अब... बिना Confirm Ticket नहीं मिलेगी इस प्लेटफार्म पर Entry

Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Jun, 2025 12:48 PM

now  without a confirmed ticket you won t get entry on this platform

बिना कनफर्म टिकट के किसी भी यात्री को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कटड़ा  (अमित) : हाल ही में रेलवे प्रशासन द्वारा कटड़ा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू कर दी गई है। इसके बाद से यात्रियों में ट्रेन से सफर को लेकर काफी भीड़ भी देखी जा रही है।
इसी के तहत सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा बलों द्वारा श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन परिसर में अहम फैसला लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन परिसर के प्लेट फॉर्म नं. 1 पर बिना कनफर्म टिकट के किसी भी यात्री को जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। यह भी बता दें कि अगर आपके पास वेटिंग टिकट है तो भी आपको एक नंबर प्लेटफार्म पर जाने की सुरक्षा बलों द्वारा अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ेंः  J&K के इस इलाके में High Alert ! सुरक्षा बल तैनात

सुरक्षा बलों द्वारा प्लेटफार्म नंबर 1 की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरीकेटिंग भी की गई है। और पर्याप्त पूछताछ के बाद ही प्लेटफार्म नंबर 1 पर यात्रियों को जाने की अनुमति दी जा रही है।

विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो यह फैसला कटड़ा-श्रीनगर के बीच चल रही वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा को अधिक पुख्ता करने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!