J&K के इस इलाके में High Alert ! सुरक्षा बल तैनात

Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Jun, 2025 11:43 AM

high alert in this area of j k suspects seen

इसी बीच स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें

राजौरी ( शिवम बक्शी ) :  शनिवार देर रात राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गई हैं। इस वजह से भारतीय सेना ने पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रख दिया है। सेना ने कहा है कि वह किसी भी तरह की घुसपैठ या अनुचित हरकत को तुरंत रोकने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी बीच स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और जैसे ही कोई संदिग्ध गतिविधि का पता चलता है तो सुरक्षा को तुरंत जानकारी दी जाए।  

ये भी पढ़ेंः  Poonch में OGW के खिलाफ Action , चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल मौजूद

गौरतलब है कि कल राजौरी जिले के थन्नामंडी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए गोलियां और विस्फोटक जैसी सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई शनिवार को तलाशी अभियान के दौरान की गई। तलाशी के दौरान एक गुप्त ठिकाना चिन्हित किया गया, जहां से 48 राऊंड पीका गन के, 5 राऊंड पिस्तौल के, एक राऊंड ए.के.-47 का, करीब 400 ग्राम आई.ई.डी. जैसा पाऊडर, एक टियर गैस सैल और एक टी-शर्ट बरामद की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!